चयनित प्रयोगशाला विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम
1 min read
5,468 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश,के आदेश के क्रम में डायट गोंडा से 10 किलोमीटर के निकटतम 10 लैब विद्यालयों में झंझरी ब्लॉक के सात विद्यालय व वजीरगंज के तीन विद्यालय कंपोजिट विद्यालय वीरपुर विशेन, बभनी कानून गो ,मुगल जोत, विश्व नागा, कलंदरपुर तोर, व प्राथमिक विद्यालय लोढिया घाटा, कोयली जंगल, पूरे हुमायूं, झंझरी, उम्मीद जोत के प्रधानाध्यापक व समस्त शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम डायट प्राचार्य श्री हिफजुर्रहमान के निर्देशानुसार कार्यक्रम के नोडल प्रवक्ता श्री मो0 शरीफ ने माह अक्टूबर तक चयनित लैब विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं को बच्चों का शिक्षक स्तर ,लर्निंग आउटकम, की प्राप्ति के लिए कार्य योजना बनाने की बात कही, श्री अमित कुमार मिश्रा (प्रवक्ता)ने तय समय में विद्यालयों को कैसे निपुण बनाया जाए ,व विद्यालय योजना,समय सारणी का पालन किया जा रहा है, रुचि पूर्ण गतिविधि, प्रिंट रिच सामग्री, टीएलएम के प्रयोग से विद्यालय निपुण बनाने हेतु शासनादेश में उल्लेखित प्रयोगशाला विद्यालयों तथा उनमें प्रशिक्षुओ द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में उन्मुखीकरण कार्यक्रम के द्वारा सभी की जिज्ञासा का समाधान किया गया, झंझरी ब्लॉक के एआरपी अशोक कुमार सिंह व मो0अनीस ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रयास करने को कहा
