नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

काकोरी कांड के शहदों को बच्चों ने किया याद, निकाली तिरंगा यात्रा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 456 views

काकोरी कांड के शहीदों को बच्चों ने किया याद,निकाली तिरंगा रैली,

 

मैं मरने नहीं वल्कि आजाद भारत में पुनः जन्म लेने जा रहा हूं – अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी

 

 

मोहम्मद सुलेमान

गोंडा – युगनव टाइम्स लाइव / अवकाश के बावजूद भी शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा में आज महान बलिदानी शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी व अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बच्चों ने स्वानिर्मित पोस्टर व बैनर हाथों में लेकर अमर बलिदानियों के सम्मान में नारे लगाते हुए तिरंगा रैली निकाली। रैली नवडिहवा चौराहे से अम्बरपुर तिराहे तक गई। जिसमें लगभग 200 बच्चों व ग्राम वासियों ने हिस्सा लिया। इसके पूर्व शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया ने बच्चों को काकोरी कांड की घटना के बारे में बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों द्वारा ब्रिटिश राज्य के खिलाफ लड़ने में सफलता पाने के लिए हथियार खरीदने के उद्देश्य से ब्रिटिश हुकूमत के खजाने को लूटने का कार्य किया था। जिसमें राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, चंद्रशेखर आजाद आदि क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण रोल रहा। इस घटना के कारण 17 दिसंबर 1927 को क्रांतिकारी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को गोंडा के जिला कारागार में फांसी की सजा दी गई थी। इसी प्रकार अन्य क्रांतिकारियों को भी फांसी दी गई थी। तिरंगा यात्रा में दिनेश कुमार, अमन कुमार, ज्योति, केश्मी, कमरुन्निसा, लक्ष्मी, शिवानी, सुषमा, खुशनाज, अमरनाथ, महिमा, किट्टू, काजल, रोशनी, संजू, अंजनी, लक्ष्मी, पूनम, मुनिया तिवारी, मनीषा, अंतिमा, नंदनी, रिया शर्मा, अर्चना, साधना, माधुरी, अंशिका, उन्नति, किरन, दामिनी मधु, सुंदरी, राज बाबू, विकास, संगीता आदि बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया, सुरेश कुमार,बाबूराम, रवीन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!