समाजसेवी ने इटियाथोक के ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंवाद
1 min read
2,982 views
-मोहम्मद उमर उर्फ समीर
गोण्डा।
इटियाथोक विकास खण्ड के कई ग्राम पंचायतों में समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता उदय कुमार पांडेय एडवोकेट उर्फ गुरुजी ने जनता से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं सहित स्वास्थ्य शिक्षा में सुधार कराने का आश्वासन दिया।
जनता से संवाद करते हुए गुरुजी ने कहा कि जनहित के लिए भारत एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनमानस तक सीधा पहुंचा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा दिलाने के लिए ही वह जन संवाद अभियान चला रहे हैं।
जन समस्याओं को प्रदेश के मुखिया योगी जी से मिलकर उसका निराकरण कराया जाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
