जनता इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण कर परंपरागत तरीके से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, टॉपर्स को किया गया सम्मानित
1 min read
5,108 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा- जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया l स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद बशीर उर्फ लल्लन सेठ ने कॉलेज के प्रधानाचार्य रियाजुद्दीन खान के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया | ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद हाई स्कूल एवं इंटर में टॉपर छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया l
इस वर्ष देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है | गुरुवार को जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर में भी 78वां स्वतंत्रता दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया l कॉलेज में सुबह ध्वजारोहण के बाद मिलकर सभी ने राष्ट्रगान गाया | राष्ट्रगान के बाद लड़कियों ने कौमी तराना सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा पढा | इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों एवं कॉलेज के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए | कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मोहम्मद शफी खान ने वीर शहीदों को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कॉलेज के बच्चों में देश प्रेम की भावना को जागृत किया | उन्होंने वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने को लेकर बच्चों को प्रोत्साहित किया l
कार्यक्रम के अंत में हाईस्कूल और इंटर में टॉपर्स तीन लड़के एवं लड़कियों को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोगों के हाथ से मोमेंटम और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया, जिसमें हाईस्कूल में आदित्य शुक्ला पहले नंबर पर, आरिफा मजीद दूसरे और तीसरे नंबर पर अभिषेक को सम्मानित किया गया , वहीं इंटरमीडिएट में खुशनुमा खातून पहले नंबर पर, अदिति त्रिपाठी दूसरे और तीसरे नंबर पर शीबा खातून को सम्मानित किया गया |
