मेडिकल संचालकों ने भाजपा नेता के साथ किया पौधा का रोपाई
1 min read
2,432 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा – मेडिकल कॉलेज के सामने डिवाइडर पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर मेडिकल स्टोर के संचालक पवन मिश्रा के संयोजन में,बुधवार को भाजपा नेता रमाशंकर मिश्रा व अनुपम प्रकाश मिश्र तथा मेडिकल स्टोर के संचालकों द्वारा 21 पौधा की रोपाई की गई। जिसमें सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा,ने कहा कि लोगों को आगे आकर पौधे की रोपाई करना चाहिए,जिससे दूषित वातावरण दूर किया जा सके,जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्र ने कहा कि पेड पौधे हमारे जीवन पद्धति का हिस्सा हैं। इनकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पौधों की सुरक्षा के लिए मेडिकल स्टोर संचालक, पवन मिश्रा ने बताया कि 21 पौधों की रोपाई की गई है जिसमें व्यक्तिगत प्रयास से ट्री गार्ड बनवाया गया है और प्रत्येक मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक-एक पौधा की जिम्मेदारी ली गई है,पौधरोपण के दौरान,अमन मेडिकल स्टोर के संचालक अमन मिश्रा,कुलदीप सिंह,पिंटू सिंह, नितिन सिंह, मनोज कौसवार, लालजी जायसवाल, विष्णु मोदी, आशुतोष मिश्रा, पिंकू मिश्रा,महेंद्र तिवारी,सहित तमाम लोग मौजूद रहे
