नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अन्तर्गत गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया

1 min read

 2,023 views

गोण्डा 14 अगस्त। ’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अन्तर्गत गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। स्टेशन पहुँचने पर मुख्य अतिथि जेड0आर0यू0सी0सी0 मेम्बर पंकज कुमार श्रीवास्तव का रेल अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मुख्यहित निरीक्षक सुबोध शंकर की देखरेख पर गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक राय सिंह मीना की अध्यक्षता मंे प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। रेलवे स्टेशन परिसर मंे आयोजित विचार गोष्ठी मंे मुख्य अतिथि पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय रेल द्वारा प्रतिवर्ष 14 अगस्त को देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनांे पर प्रदर्शनी लगाकर देशवासियों को अवगत कराया जाता है। उन्होने कहा कि बंटवारे के समय भारत एवं पाकिस्तान के बीच पलायन करने वाले लोगों ने रेलगाड़ियांे का व्यापक उपयोग किया था। उस समय भारत के विभिन्न पड़ोसी देशांे में पांच से छः रेलगाड़ियांे का आवागमन प्रतिदिन होता था वहीं पर आज हिन्दुस्तान से विभिन्न देशों मंे रेलगाड़ियांे का संचालन कुशलतापूर्वक किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में रेल गाड़ियांे के माध्यम से भारत देश के निवासी जो अन्य देशांे में रह रहे हैं उनके लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। देश की आजादी मंे शहादत देेने वालों से प्रेरणा लेकर उनको हमेशा याद रखना चाहिए। देश की आन, बान और शान तिरंगे का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किया जा रहा है। प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी मंे मुख्य रूप से रेलवे प्लेट फार्म निरीक्षक के0एल0 यादव, कोचिंग अधीक्षक श्रीमती आशा श्रीवास्तव एवं अरविन्द कुमार, सीनियर सी0सी0 संजीव पटेल तथा वैभव दूबे, रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक मो0 शमीम खां, रामकेश पटेल तथा धीरज कुमार, मुख्य कार्यालय अधीक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र कुमार, भाजपा नेता उमेश श्रीवास्तव, दानिश आजाद सहित रेल कर्मचारियांे तथा रेल यात्रियांे ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन मुख्यहित निरीक्षक सुबोधशंकर द्वारा किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!