नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कटराबाजार पुलिस द्वारा दहेज मृत्यु के आरोपी 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,819 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज उमेश्वर सिंह के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 317/2024 धारा 80,85(2) बीएनएस व 3/4 डी०पी० एक्ट से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तो 01. रामसेवक, 02. अभिमन्यु व अभियुक्ता 03. रामावती को छिटनापुर क्रासिंग से बालपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 10.08.2024 को वादी द्वारा थाना कटराबाजार में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी बहन को उसके ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 317/2024 धारा 80, 85(2) बीएनएस व 3/4 डी०पी० एक्ट बनाम रामसेवक आदि 07 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए अभियुक्त 01. रामसेवक, 02. अभिमन्यु व अभियुक्ता 03. रामावती को आज दिनांक 11.08.2024 को छिटनापुर क्रासिंग से बालपुर की तरफ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. रामसेवक पुत्र स्व० बाबादीन निवासी कोरियनपुरवा मौजा छिटनापुर थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।
02. अभिमन्यु पुत्र रामसेवक निवासी कोरियनपुरवा मौजा छिटनापुर थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।
03. रामावती पत्नी रामसेवक निवासिनी कोरियनपुरवा मौजा छिटनापुर थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!