नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने क्षमता वृद्धि को लेकर विद्युत उपकेंद्र का फीता काटकर किया उद्घाटन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,350 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – गौरा विधानसभा क्षेत्र के देवरिया मद्दो विद्युत उपकेंद्र पर क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने क्षमता वृद्धि को लेकर फीता काटकर उद्घाटन किया |पहले यह विद्युत केंद्र लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा था जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक ने ऊर्जा मंत्री एक शर्मा एवं मध्यांचल विद्युत के एमडी से लो वोल्टेज की समस्या से निजात की मांग की थी | और इसी को लेकर विद्युत मंत्री ने 5 एमवीए की क्षमता को 10 एमवीए की क्षमता में परिवर्तित कर क्षेत्र वासियों को सौगात दिया | इस विद्युत सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि हो जाने से दर्जनों गांव के 20 से 25 हज़ार विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा |

रविवार को गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने विद्युत सब स्टेशन देवरिया मद्दों का क्षमता वृद्धि हेतु फीता काटकर उद्घाटन किया | इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांव में आजादी के 77 साल बाद भी रोशनी नहीं पहुंची और अंधेरों में डूबा हुआ था लेकिन जब 2017 से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का कार्य हुआ है, चाहे वह सड़क हो पानी हो बिजली हो सभी क्षेत्रों में गौरा विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है | विद्युत उपकेंद्र देवरिया मद्दो 33/11 की क्षमता वृद्धि 5MVA से 10 MVA हो जाने से क्षेत्र के लगभग 25000 विद्युत उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा तथा लो वोल्टेज एवं ट्रिपिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा | बिजली उपकेंद्र देवरिया मद्दो से चांदपुर, कोल्हुई गरीब, मन्नीजोत, देवरिया, सैदापुर, भानपुर, बनगवां, बड़हरा, हाजी जोत, मोहम्मदपुर, पिपरा अद्दाई, इस्लामपुर, बढ़या, करौहां, हबीब नगर समेत कई गांवों के हजारों आवादी के लोगों को आपूर्ति होती है। अब इन सभी गाँवों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इस उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से जीई कन्हैया लाल घारी घाट, सरजू कश्यप,विक्रम,राम बाबू मिश्रा,राम जनक वर्मा, राम गोपाल यादव, मो .सलीम, शदेवेन्द्र पाण्डेय, राम प्रकाश यादव, बलराम वर्मा, राम प्रकाश यादव,वीरू वर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!