नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चोरी के मोबाइल फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार

1 min read

 2,040 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय पुलिस ने रूटीन गस्त के दौरान मोबाइल फोन चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को उप निरीक्षक विवेक कुमार के द्वारा भवानीपुर खुर्द गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र परशुराम कोरी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि भवानीपुर खुर्द गांव निवासी वादी जमीर अली पुत्र माजिद अली के द्वारा मोबाइल फोन चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान मनीष कुमार का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस मनीष कुमार की तलाश में जुटी थी। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!