नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बलरामपुर चीनी मिल द्वारा सहफसली गन्ने की खेती पर दिया बस जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन

1 min read

 438 views

बलरामपुर चीनी मिल द्वारा सहफसली गन्ने की खेती पर दिया बल ,जागरूकता गोष्ठी का मिया आयोजन

 

 

 

रूपईडीह (गोंडा )युगनव टाइम्स लाइव /

बलरामपुर चीनी मिल के अधिकारियों के द्वारा सहफसली खेती किए गए प्लाट को देखा तथा किसानों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

बलरामपुर चीनी मिल के क्रय केंद्र गनवारिया के ग्राम पंचायत पुरैनिया के किसान राधेसरन शुक्ला के द्वारा आलू व गन्ने का सहफसली किए जाने से बलरामपुर चीनी मिल अधिकारियों के द्वारा प्लाट को देखा गया तथा सराहना किया गया । सहफसली खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के साथ कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गन्ना प्रजनन केंद्र कोयम्बटूर के भूतपूर्व निदेशक तथा गन्ना प्रजाति कोसा 0238 के जनक कहे जाने वाले डॉ बक्शी राम के द्वारा किसानों को गन्ना प्रजाति, बीज शोधन व सहफसली सहित विभिन्न बिंदुओं पर किसानों को जानकारी दी।बलरामपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) श्याम सिंह ने किसानों को बीज शोधन ,रिंग विधि, पौध विधि तथा शरद कालीन व बसंत कालीन गन्ने की बुवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) दिनेश शर्मा ने किसानों को सहसली व कोसा 108, कोसा 15023 सीओएलके 1401 के प्रजाति की बुवाई करने के लिए जानकारी दी तथा गन्ने में लगने वाले रोगों की रोकथाम के बारे में बताया । गन्ना मुख्यालय लखनऊ से आए हुए शिव स्वरूप ने किसानों को गन्ने में लगने वाले छेद बेधक कीड़े व रेड राड रोगों के प्रभाव व बचाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उप प्रबंधक (गन्ना) अजय शुक्ला जेष्ट गन्ना सुपरवाइजर राजेश्वरी शुक्ला अनिल यादव पूर्व डायरेक्टर अनिल शुक्ला, जय प्रकाश सिंह,सरबस नाथ पांडेय, दद्दन शुक्ला, रघुनाथ तिवारी ,कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, प्रदीप तिवारी, अरुण कुमार ,मुन्ना चतुर्वेदी ,हरिलाल ,सुधीर श्रीवास्तव, अवनिंद्र मिश्रा, पवन कुमार तिवारी बिहारी पांडे रामसरन पांडे आदि किसान उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!