नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंद्रभान शरण सिंह के नाम से जाना जाएगा घंटाघर 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 15,125 views

मोहल्ला कहरान में स्थित पार्क अब डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क कहलाएगा

नवाबगंज गोंडा  नगर पालिका परिषद नवाबगंज की बोर्ड बैठक सोमवार को दोपहर पालिका परिषद सभा कक्ष में आहूत की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गोंडा सदर से विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह मौजूद रहे । बैठक नगर पालिकाअध्यक्ष ने सर्वप्रथम सदर विधायक का माल्यार्पण का स्वागत किया तथा सभी सभासदों ने विधायक का हार्दिक अभिनंदन किया इसके बाद बैठक में वित्तीय वर्ष 2024 25 के अनुमानित आय व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया इसके अतिरिक्त 2024 25 के लिए नगर पालिका परिषद वार्षिक कार्य योजना की स्वीकृति पर विचार किया गया 2024 25 हेतु विविध ठेकों के अनुमोदन स्वीकृति पर विचार किया गया निकाय के लिए सी एण्ड डी ,वेस्ट प्लांट कंपोस्ट प्लांट कूडा प्रोसेसिंग प्लांट पेयजल योजना आदि के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर उनको राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराया जाने की स्वीकृति पर भी विचार किया गया पालिका के निष्प्रयोग संपत्तियां की नीलामी नगर में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने पर भी विचार विमर्श किया गया नगर की साफ सफाई पेयजल एवं पथ प्रकाश आदि सुझाव के लिए मशीनरी व उपकरणों की मरम्मत एवं क्रयदारी करने एवं सडके गलियों नाला नालियों के टूट-फूट के मरम्मत पर भी विचार किया गया इसके अलावा प्रत्येक सभासदों से उनके वार्डो में कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार विमर्श किया गया है बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया की पालिका बजट का अनुमानित बजट 20 करोड़ 11 लाख 74 हजार 311 रूपए का है । जिसमें अनुमानित खर्च 19 करोड़ 69 लाख 5819 करोड़ 69 लाख हजार 811 रुपए का है । श्री सिंह ने कहा विकास कार्यों की 35% धनराशि मालिन बस्तियों पर खर्च की जाएगी इसके अतिरिक्त दिव्यांगों दृष्टिहीनों आसक्त तथा अंत्योदय कार्ड धारक को भी 50% की छूट दी जाएगी इसके अतिरिक्त मोहल्ला कहरान के वार्ड नं 4 के सभासद प्रतिनिधि सुनील शास्त्री द्वारा प्रस्ताव पर मोहल्ले में स्थित पार्क का नाम अब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क के नाम से जाना जाएगा वही नवाबगंज मेंघंटाघर का जीवन लोधार जल्द से जल्द करा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंद्रभान शरण सिंह के नाम से जाना जाएगा जिसका उपस्थित सभासदों ने करताल धोनी के साथ अपनी सहमति व्यक्ति की बैठक में वरिष्ठ सभासद डा अशोक सिंह, सरिता सिंह, श्रीमती अंजू ,सुनील शास्त्री ,महेन्द्र कश्यप , अधिशाषी अधिकारी अभिषेक चौधरी , लिपिक सुरेश कुमार , अमित श्रीवास्तव , राजेश कुमार, मनमोहन , राजेंद्र तिवारी , जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!