नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की भारी विजय को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 15,108 views

विधान सभा उप चुनाव में उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलोर के साथ ही हिमांचल प्रदेश की देहरा और नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रमुख नेताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि बीजेपी सरकार की विभाजन कारी नीतियों के साथ ही मंहगाई, बेरोजगारी से आम जन त्राहि त्राहि कर रहा है बार बार पर्चा लीक से छात्र अवसाद में है महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा है श्रमिक वर्ग का हाल बुरा है
देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल विधान सभा उप चुनाव के नतीजे स्पष्ट कर रहे हैं की आने वाले हर चुनाव में भाजपा को जनता ने हटाने का मन बना लिया है और पूरे देश में इंडिया गठबंधन की नीतियों के साथ ही माननीय राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान पर लोग आकर्षित हैं
इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष पांडे सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे सभासद शाहिद अली कुरेशी, वाजिद अली, तैय्यब अली, अरविंद शुक्ला, ओम प्रकाश गौतम सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!