नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मारपीट के शिकार हुए पीड़ितो ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 28,325 views

 

रिर्पोट. रमेश कुमार मिश्र…

तरबगंज गोण्डा।
तरबगंज थानाक्षेत्र के रामपुर टेगरहा निवासी पीड़ितो ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुँच कर न्याय की गुहार की है और कहा की दबंगो ने राष्ता बन्द कर दिया है और खेत में लगे पिलर व लकड़ी के खम्भे उखाड़ ले गए है रोकने पर मारा पीटा है।

बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत रामपुर टेगरहा निवासी पीड़ित प्रेमावती पत्नी राम उजागर व रामदास पुत्र भगेलू ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की है।

प्रेमावती ने शिकायत में कहा की गाँव के दबंग राम औतार अपने मेली मददगारो के साथ मिलकर हमारा आने जाने का राष्ता बन्द कर दिए है पूछने पर जानमाल की धमकी देते व लाठी भाला लेकर गाड़ाबन्दी करते है जिससे पूरे गाँव का राष्ता बन्द हो गया है।
वही रामदास ने कहा की हमने छुट्टा जानवर की रखवाली के लिए खेत में पिलर व लकड़ी का खम्भा लगवाया था जिसे गाँव के दबंग राम औजार अपने मेली मददगारो के साथ मिलकर उखाड़ ले गये है रोकने पर खेत मे पटक कर मारने लगे हल्ला गोहार होने पर गाँव के लोग दौड़े तब जाकर जान बची व जानमाल की धमकी देते हुए चले गए है।

इस प्रकरण पर थानाध्यक्ष तरबगंज दुर्ग्विजय सिंह ने बताया की थाने पर कोई शिकायत नही हुई है सीधे समाधान दिवस में शिकायत हुई है जाँच कर कार्यवाही की जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!