नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रोजगार सेवकों ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन,फूलचन्द चौहान बने जिलाध्यक्ष व मुकेश को मिला उपाध्यक्ष का पद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,311 views

 

सुरेश कुमार तिवारी

गोण्डा। जनपद के समस्त ब्लाकों के रोजगार सेवकों द्वारा दिनाँक 02 जुलाई 2024 को विकासभवन स्थित सभागार में एक बैठक कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मौजूद रोजगार सेवकों के सर्वसम्मति से ब्लॉक वजीरगंज के रोजगार सेवक फूलचन्द चौहान को जिलाध्यक्ष व ब्लॉक परसपुर के रोजगार सेवक मुकेश कुमार तिवारी व परसपुर ब्लॉक के रोजगार सेवक पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। झंझरी ब्लॉक के अजय कुमार को जिला कोषाध्यक्ष व कटरा ब्लॉक के संदीप सिंह को जिला महामंत्री तथा ब्लॉक पंडरी कृपाल के विनोद आर्य को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लॉक झंझरी के राजकुमार को ब्लॉक अध्यक्ष,परवेज अहमद को मीडिया प्रभारी झंझरी, दिनेश सिंह महामंत्री झंझरी, अजय कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष झंझरी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उक्त अवसर पर अरुण कुमार शर्मा,विकास सिंह, शत्रोहन प्रसाद शर्मा, किशोरी लाल यादव,वजीरगंज के पवन कुमार वर्मा, पंडरी कृपाल के कुलदीप वर्मा, मुंजेहना से शंकर दयाल ओझा व मनोज कुमार, ब्लॉक कटरा बाजार के अनिल तिवारी सहित कई दर्जन रोजगार सेवक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!