पत्रकार उत्पीड़न पर आर पार की लड़ाई लड़ेगी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ——महादेव सागर
1 min read
6,062 views
उत्तरप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तरबगंज इकाई की बैठक वजीरगंज डाकबंगले पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार सिंह ने की।
वरिष्ठ पत्रकार महादेव सागर की विशिष्ट मौजूदगी रही। बैठक में पत्रकार उत्पीड़न, जिले पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन में तहसील तरबगंज की भागीदारी व आपदा राहत को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने तहसील अध्यक्ष जटाशंकर सिंह का अभिवादन करते उनके द्वारा लिए जाने वाले किसी भी निर्णय पर सहमति व्यक्ति की। बैठक में आपदा राहत को लेकर जिला संगठन की कार्यशैली पर असहमति व्यक्ति की गयी। वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार सिंह व महादेव सागर की बीमारी व आर पी मिश्रा के निधन की दशा में बिना किसी सहयोग के संगठन द्वारा अपनायी प्रक्रिया पर घोर आपत्ति जताते हुए वरिष्ठों का अपमान बताया गया। गौरतलब है कि दोनों बीमार साथियों के संदर्भ में जिले से गठित जांच समिति के सदस्यों द्वारा बिना उनसे मिले सहयोग के लिए अपात्र की रिपोर्ट दी गयी। बैठक में मौजूद दोनों वरिष्ठ साथियों किसी सदस्य के न मिलने की पुष्टि की। सदस्यों ने इसे गम्भीर विसंगति बताते हुए जिले की बैठक में उठाने के लिए तहसील अध्यक्ष से अपेक्षा की।
बैठक में जिले के सम्मेलन में तहसील की तरफ से प्रशस्तिपत्र की अपेक्षित प्रति उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। सदस्यों ने निश्चित अंतराल पर संगठन की नियमित बैठक करने की मांग पर सहमति व्यक्त की गई।बैठक का तहसील महामंत्री विजय कुमार शुक्ला ने संचालन किया। बैठक में प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ ओमप्रकाश भारती,डॉ गुरुवेंद्र मिश्र ,डॉ नंद किशोर मौर्य ,सिया राम पांडेय,अशोक कुमार मिश्रा, कौशल किशोर तिवारी, रमेश कुमार मिश्रा, धीरेंद्र कुमार,उपेंद्र सिंह,सुनील कुमार सिंह,रविन्द्र कुमार मौर्या, सत्यनारायण शास्त्री,प्रदीप कुमार यादव ,राम प्रकाश दूबे ,प्रेम प्रकाश भारती सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
