अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत घर में मचा कोहराम
1 min read
3,943 views
जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया गोंडा।शनिवार सुबह अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के चाचा राम सुमिरन पुत्र राम लौटन ग्राम पंचायत भमैचा के मजरा बेनीपुर हरदोपट्टी थाना मोतीगंज जनपद गोंडा ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि मेरा भतीजा शिव बहादुर पुत्र स्वर्गीय राम जग उम्र करीब 40 वर्ष का है। शनिवार दिनांक 29/6/2024 को सुबह खेत में मेढबंदी करने जा रहा था। कि अचानक आकाशीय बिजली गिर जाने के कारण शिव बहादुर की मौत हो गई। वहीं मौत की खबर सुनकर क्षेत्र व गाँव के लोगों की भीड़ लग गई उन्होंने बताया की इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने तहरीर मिलते ही अपने हमराही सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पंचायतनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
