नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की हुई बैठक सभी जनपदों में चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,070 views

 

मोहम्मद सुलेमान
अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की एक बैठक केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित हुई इस अवसर पर स्वर्गीय गंगा प्रसाद पांडेय वरिष्ठ सदस्य अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के असामयिक मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई और लोकसभा चुनाव पूर्व में किए गए कार्यों पर विचार विमर्श किया गया इस अवसर पर सभी ब्राह्मण सदस्य व पदाधिकारीयों ने इसकी पुष्टि की राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय चाणक्य परिषद पंडित राधेश्याम मिश्र ने संचालन किया बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक पंडित राम अनुज तिवारी ने किया बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी द्वारा प्रस्ताव लाया गया कि पूरे जिले में ब्लॉकवार समिति का गठन कर जिले में सदस्यता अभियान शुरू कर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी और उत्तर प्रदेश में आए दिन ब्राह्मणों की हत्याएं निरंतर बढ़ती जा रही है हाथरस की घटना का हम घोर निंदा करते हैं और कड़े शब्दों में विरोध करते हुए शासन प्रशासन से मांग करते हैं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित ब्राह्मण परिवार को अधिकाधिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए नहीं तो अखिल भारतीय चाणक्य के परिषद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी इसी कड़ी में मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी ने राकेश त्रिपाठी जी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
जिला अध्यक्ष पंडित सत्यदेव मिश्र ने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरुआत अति शीघ्र करते हुए सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों का गठन कर लिया जाएगा। परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश तिवारी द्वारा परिषद के विकास और प्रचार प्रसार के लिए संगठन की उपस्थित सदस्यों को अपने विचारों से अवगत कराया। आगामी बैठक में सूचना एजेंडा 15 दिन पूर्व जारी किया जाएगा। सदस्यता अभियान संयोजक मंडल का हुआ गठन जिलाध्यक्ष पंडित सत्यदेव मिश्र पंडित घनश्याम मिश्रा पंडित कौशलेंद्र तिवारी अमरेश चंद्र पांडेय पंडित आशीष पांडे सदस्य है। बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक पंडित अनुज तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री राधेश्याम मिश्र राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत श्रीरेश्वर दत्त मिश्र राष्ट्रीय समिति सदस्य जयप्रकाश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी प्रदेश समिति सदस्य ओम प्रकाश मिश्र राकेश त्रिपाठी नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल उपाध्यक्ष देवनारायण तिवारी गुरौली जिला अध्यक्ष सत्यदेव मिश्र जिला संगठन मंत्री घनश्याम मिश्र,
विनीत मिश्र प्रदेश महामंत्री,
नीलम मिश्र, रमाकांत मिश्र,वीरेंद्र प्रसाद पाठक आलोक त्रिपाठी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!