नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लगभग 5 लाख का नुकसान, पीड़ित ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,069 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा
लाइट की शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से लाखों रुपये की बाइक और ऑटो पार्ट्स जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने प्रशासन को पत्र देकर मुआवजे की मांग की है।

गौरा चौकी सादुल्लाह नगर रोड पर आनंद ऑटो पार्ट्स की दुकान में सोमवार शाम 7:00 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई l आग की लपटे इतनी तेज थी कि बाजारवासी रोड पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे l आग की ऊंची ऊंची लपटे और धुएं का गुब्बारा देख लोग लोग इधर-उधर भागते रहे काफी देर बाद जब तक लोग बाल्टी और टुल्लू पंप की पाइप से आग बुझा पाते तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था l

दुकान के मालिक अवधेश कुमार ने हल्का लेखपाल को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आग लगने से लगभग 5 लाख तक का नुकसान हुआ है जिसमें दो बाइक, दो दर्जन टायर, मोटरसाइकिल की डिग्गी, ई रिक्शा का पार्ट्स , बैटरी, इन्वर्टर, पंखा, फर्नीचर, सोफा सहित कई सामान जलकर राख हो गया l

वही पीड़ित अवधेश कुमार गुप्ता से मिलने पहुंचे भाजपा के मंडल महामंत्री सूरजभान गुप्ता ने मामले की जांच कर तुरंत प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!