नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मज़दूरों और किसानों के हितों के खिलाफ हैं केंद्र सरकार की नीतियां —– कॉमरेड

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,214 views

 

अशफाक आलम गौरा चौकी

गोंडा/  सीआईटीयू एवं सीआईटीयू से सम्बद्ध संगठनो के राज्य पदाधिकारियों का तीन दिवसीय ट्रेड यूनियन क्लास स्थानीय सुवास्तु लॉन में शुरू हुआ जिसमें आज के पहले सत्र की अध्यक्षता कॉमरेड रवि शंकर मिश्रा तथा संचालन कॉमरेड प्रेमनाथ राय ने किया। मुख्य वक्ता सीआईटीयू के राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड के एन उमेश ने कहा कि जिस तरह से ब्रिटिश सरकार ने पब्लिक सेफ्टी बिल एवं ट्रेड डिस्प्यूट बिल लाकर देश की आम  जनता एवं भारत के मजदूरों के खिलाफ शोषण नीति व गुलाम बनाने की नीति को लेकर राज किया था उसी तरह से केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार जो अभी तीसरी बार चुन कर सत्ताशीन हुई है ने भी पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 श्रम संहिता को लाकर देश के श्रमिकों को गुलाम बनाने और आम जनता के खिलाफ न्याय अधिनियम, साक्ष्य अधिनियम को लाने की मंशा आम जनता को गुलाम और प्रतिरोध रहित बनाने की है। कॉमरेड उमेश ने यह भी कहा कि ये देश 75 वा आज़ादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया मगर इस देश के मजदूरों और देश के मेहनतकशों को मुकम्मल आज़ादी अभी तक नहीं मिल पाई है क्योंकि अपने अधिकारों को पाने के लिए सतत संघर्ष करना पड़ रहा है और सरकार मजदूरों की कोई भी मांग मानने के लिए तैयार नहीं और पूंजीपतियों के हित में सारे काम कर रही है। आगामी 10 जुलाई को अखिल भारतीय स्तर पर सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में विमेश मिश्रा, हेमंत सिंह, उर्मिला, मिनाक्षी खरे, राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद गौड़, राहुल मिश्रा, सुरजीत मुखर्जी किसान नेता कॉमरेड जरनैल सिंह सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!