नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चिलचिलाती धूप में घरों में दुबके लोग, बाजार पड़े सूने

1 min read

 3,940 views

 

अशफ़ाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है l तेज धूप और गर्म हवा की तपिश से लोगों का बदन झुलस जा रहा है पूरे दिन सूर्य की तरेरी नजरों ने लोगों को बदहाल कर दिया है l गौरा चौकी चौराहे पर दोपहर में एकदम सन्नाटा पसरा रहा l

रविवार को गौरा चौकी चौराहा बिल्कुल सुनसान देखने को मिला l चिलचिलाती धूप और लू की गर्मी का आलम यह है कि लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए हैं और बाजार सुनसान पड़े हैं l दिन चढ़ने के साथ-साथ ही मौसम का सितम शुरू हो जाता है l सुबह शाम बाजारों में कुछ रौनक रहती है बाकी दिन भर बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है l पूरा मई और आधा जून बीत गया लेकिन बारिश के एक बूंद पानी को लोग तरस रहे हैं l गर्मी व तेज धूप के सितम को देखते हुए लोग घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं l आसमान से बरस रही आग के सामने हर कोई बेबस नजर आ रहा है l दोपहर में चौराहे की सड़कों पर जहां एक तरफ सन्नाटा पसरा रहा वहीं दूसरी ओर जानलेवा गर्मी से बाजारों की रौनक गायब होती जा रही है l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!