नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रेमी ने प्रेमिका का वीडियो उसके पति को भेज कर तुड़वा दिया रिश्ता, पूरा मामला जानकर चौंक जाएंगे आप

1 min read

 4,337 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा lजिस युवक पर विश्वास करके युवती ने उसे खुद को सौंप दिया। उस युवक ने प्रेमिका की दुनिया उजाड़ दी। जिससे प्रेमिका अब मझधार में फंस गई है, प्रेमी उसे ब्लैकमेल करते हुए धमकी दे रहा है। ऐसे में उसने पुलिस से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी सहित दो लोगों के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती का अशोक यादव नाम के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों का प्रेम संबंध लंबे समय तक चला लेकिन परिस्थितियों के कारण से प्रेमिका ने प्रेमी से दूरी बना ली। जिससे नाराज होकर प्रेमी ने प्रेमिका की बसी बसाई दुनिया उजाड़ दी।
5 साल पुरानी मुहब्बत
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रेमी और युवती का बीते 5 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस दौरान दोनों का मिलना जुलना होता रहता था। इसी मिलने के दौरान आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका की कुछ तस्वीरें, वीडियो रख ली थी।
प्रेमिका ने आखिर क्यों बनाई दूरी
बीते वर्ष के नवंबर माह में युवती के परिजनों ने थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका विवाह कर दिया। जिससे प्रेमिका ने अपने प्रेमी से दूरी बनानी शुरू कर दी। इसलिए आरोपी प्रेमी उससे नाराज रहने लगा। आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका को धमकी देते हुए कहा कि वह अपना रिश्ता तोड़ दे, और उसके प्रेम संबंधों में रहे लेकिन उसने मना कर दिया।
प्रेमिका के पति को भेजा अश्लील वीडियो
अपने प्रेम संबंधों के दौरान आरोपी प्रेमी ने अपने एक मित्र के सहयोग से अपने साथ प्रेमिका का अश्लील वीडियो बना लिया था, जिसे वह अपने मोबाइल में कैद किए हुए था, प्रेमिका जब उसकी बात नहीं मानी तब उसने प्रेमिका के पति को उसका अश्लील वीडियो भेज दिया।
टूट गया रिश्ता
पति को अपने मोबाइल में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का अश्लील वीडियो मिला, जिससे पति और पत्नी के बीच हंगामा खड़ा हो गया। घर वालों ने जैसे तैसे करके उस दौरान मामले को शांत कराया लेकिन युवती से पति ने अपना वैवाहिक संबंध तोड़ दिया।
प्रेमी के घर जाना चाहती है प्रेमिका
मामले में प्रेमिका ने बताया कि उसके पति ने उससे रिश्ता तोड़ लिया है, उधर आरोपी प्रेमी भी उसे अपने साथ ले जाने से मना कर रहा है। ऐसे में वह मझधार में फंस गई है। जबकि वह अपने प्रेमी के घर जाना चाहती है।
मुकदमा दर्ज
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज रावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नवाबगंज पुलिस में एक महिला ने शिकायती पत्र देकर कहा है कि एक युवक ने उसके साथ रेप किया है, उसके साथी ने उसका वीडियो बनाया है। मामले में नवाबगंज पुलिस में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!