नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

खंड़जा उखाड़ कर बना डाली दिवाल शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही पीड़ित परेशान लगाई एसपी से न्याय की गुहार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 10,359 views

 

रिर्पोट..रमेश कुमार मिश्र…

 

गोण्डा।

गोण्डा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत हरदिहासपौर में दबंगो ने गाँव में लगे खंड़जा व नाली को उखाड़कर दिवाल बना डाली पीड़ित ने थाने से लेकर तहसील तक शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई जिससे परेशान होकर एसपी गोण्डा के दरबार में न्याय की गुहार लगाई है देखना ये होगा की एसपी के आदेश का पालन होगा या शिकायत कूड़ेदान में डाल दी जायेगी।

 

बताते चले की गोण्डा जिले के परसपुर थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत हरदिहासयौर के मजरा सीरपुरवा निवासी पीड़ित मलखान यादव पुत्र भदई यादव ने एसपी गोण्डा बिनीत जयसवाल को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया की गाँव के अजय,राकेश पुत्रगण श्यामलाल अमिरका पुत्र अभिलाख व दददू पुत्र अमिरका जो एक गिरोहबंद दबंग व सरकस व्यक्ति है जिन्होने दबंगई दिखाते हुए गाँव में लगे सरकारी खंड़जे व नाली को उखाड़कर राष्ते की जमीन पर नींव भरवा रहे है जिससे प्रार्थी के आने जाने का राष्ता बन्द हो गया है।रोकने पर जानमाल की धमकी देते हुए अमादा फौजदारी हो रहे है इनके आंतक से प्रार्थी भयभीत है।थाने पर शिकायत की लेकिन दबंगो के प्रभाव से कोई कार्यवाही नही होरही है।जिससे प्रार्थी बहुत परेशान है।

जबकि एक शिकायत उपजिलाधिकारी करनैलगंज भरत भार्गव से की जिस पर तत्काल जाँच कर अबैध कब्जा रोकने का आदेश दिया जो थाने में पहुँचते ही कूड़ेदान में डाल दिया गया है।

अब देखना ये होगा की पुलिस अधीक्षक गोण्डा बिनीत जयसवाल के आदेश का पालन परसपुर थाने पर होता है या शिकायत कूड़ेदान में डाली जायेगी जो अभी अंधेरे में है।

 

इस प्रकरण पर थानाध्यक्ष परसपुर से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन सम्पर्क नही हो पाया हो भी कैसे फोन बजता रहा लेकिन साहब फोन रिसीव करना भी मुनासिब नही समझे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!