नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आदर्श वर्मा ने नीट परीक्षा पास कर माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया

1 min read

 14,358 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – बभनजोत विकास खंड के ग्राम पंचायत केशव नगर ग्रांट पश्चिम के कोड़री गांव निवासी फूलचंद वर्मा के पुत्र आदर्श वर्मा ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है l उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में अच्छे अंको के साथ 720 में 690 अंक प्राप्त कर क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन किया l

मेहनत और सच्ची लगन हो तो कोई भी सफलता प्राप्त करना मुश्किल नहीं होता इस बात को किसान के घर में पैदा हुए होनहार छात्र ने यह साबित कर दिया है l ग्राम पंचायत केशव नगर ग्रांट पश्चिमी कोड़री के निवासी आदर्श वर्मा पुत्र फूलचंद्र वर्मा ने नीट परीक्षा में 720 में 690 अंक प्राप्त करके क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है। आदर्श वर्मा के पिता कृषक एवं माता गृहणी हैं। आदर्श वर्मा ने इसका श्रेय अपने माता-पिता व बड़े पापा राम अनुराग वर्मा प्रधानाचार्य, चाचा रामविलास वर्मा आरपी बभनजोत, एवं बड़े भाई असीम वर्मा, राहुल वर्मा अध्यापक को इसका श्रेय देते हैं। आदर्श वर्मा की पढ़ाई हाई स्कूल व इंटरमीडिएट ब्लाक बभनजोत के ग्रामीण इलाके के विद्यालय से प्राप्त किया है। वही स्नातक की पढ़ाई डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से की है। इन्होंने अपनी यह कामयाबी पांचवें अटेंप्ट में हासिल किया है। इनकी नीट की तैयारी घर एवं कानपुर में ऑनलाइन फिजिक्स वाला पी डब्लू कोचिंग से प्राप्त किया है। आदर्श वर्मा के कामयाबी से पूरा परिवार, ग्राम वासी व क्षेत्रवासियो में काफी खुशी है। आदर्श वर्मा को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अजय कुमार वर्मा, कप्तान वर्मा, सौरभ वर्मा, रिषभ वर्मा, हर्षित वर्मा, आर्यन चौधरी,अयांश चौधरी सहित अनेको लोगो का ताता लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!