नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पौधरोपण द्वारा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 9,009 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह

गोंडा । महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का खास उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताना है। यह दिन न सिर्फ लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करता है, बल्कि हमें प्रेरित करता है कि हम अपने रोजमर्रा के जीवन में पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदारी पूर्ण कदम उठाएं। अवधी कवि लेखक शिवपूजन शुक्ला ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे न हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए। अपने जन्मदिन पर कम से कम पांच पौधे प्रतिवर्ष जरूर लगाएं।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ संस्था में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ संस्कृत विभाग सहयोग से संचालित ग्रीष्मकालीन संस्कार गीतों के प्रस्तुति परक कार्यशाला के प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में आम के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार तथा शिवपूजन शुक्ला, हरीश द्विवेदी, विकास पांडेय, राजेश वर्मा, अशोक पटवा, तुषा शुक्ला, रागिनी दुबे, नेहा मोदनवाल, अर्चना चौहान, काजल, साक्षी, रूपाली आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!