नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रगतिशील किसान वैज्ञानिक शिवकुमार ने सोनबरसा स्कूल को दान में दिए पांच पौधे

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,666 views

 

सोनबरसा स्कूल को दान में मिला पीपल अमरुद कटहल नीम व पाकड़ के पौधे
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ।कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर के शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया व उनके बच्चों ने प्रगतिशील किसान वैज्ञानिक ने शिवकुमार मौर्य के दो एकड़ में फैले बागवानी का भ्रमण किया। शिवकुमार के इस बागवानी में लगभग पांच सौ प्रजाति के सजावटी, मेडिसिनल, सब्जियों, फलों, मसालों आदि के पौधे लगे हैं। पूर्व में ही इस बागवानी का भ्रमण मंडलायुक्त ,डीएम, सीडीओ, एसपी व अन्य छोटे बड़े प्रकृति प्रेमी भी कर चुके हैं। किसान वैज्ञानिक शिवकुमार स्कूलों का भी भ्रमण करते रहते हैं। और पौधों के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। इसी क्रम में शिवकुमार कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर का भी भ्रमण कर चुके हैं। वे यहां के बच्चों व शिक्षकों से ये काफी प्रभावित हैं। फलस्वरूप शिवकुमार ने स्कूल के शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया को पीपल, अमरुद, कटहल, नीम व पाकड़ की पौध दान स्वरूप भेंट किया। इसके पूर्व में भी शिवकुमार ने स्कूल में जाकर विशेष प्रजाति के तुलसी व नीम के पौधे रोपित कर चुके हैं।भ्रमण में स्टेट अवार्डी शिक्षक सुनील कुमार आनंद, पिंकी देवी, रागिनी देवी, शुभम सिंह कनौजिया, कोमल सिंह कनौजिया, स्वर्णिमा सिंह कनौजिया व श्रेष्ठ सिंह कनौजिया भी शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!