नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पत्रकारिता की निष्पक्षता व विश्वसनीयता के संदेह के दौर में बाबू शीतला सिंह आज ज्यादा प्रासंगिक – सगीर उस्मानी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,497 views

 

बाबू शीतला सिंह को दी गई श्रृद्धांजलि

गोण्डा । बाबू शीतला सिंह सच्चे पत्रकार थे, जिन्होंने जीवन में, कभी झुकना नहीं सीखा और हमेशा बड़ी हिम्मत , ईमानदारी व निर्भीकता के साथ निष्पक्ष पत्रकारिता की। वे कल से ज्यादा अब प्रासंगिक हो गए हैं, जब आज पत्रकारिता की निष्पक्षता व विश्वसनीयता पर लोगों द्वारा सवाल उठाना शुरू कर दिया है।
उक्त बातें, समाजवादी विचारक सगीर उस्मानी ने आज सुबह गोण्डा से सात किमी दूर हनुमंत नगर में, पत्रकार मनु यादव के आवास पर, दैनिक जनमोर्चा अखबार के संस्थापक स्व.शीतला सिंह की पहली पुण्य तिथि पर आयोजित शोक सभा में , कही।उन्होंने कहा कि बाबू शीतला सिंह , पत्रकारों के लिए प्रेरणा श्रोत थे। उनके बताए गए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नंद किशोर वर्मा एडवोकेट ने अपने जनमोर्चा से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए स्व. शीतला सिंह को श्रृद्धांजलि अर्पित कर कहा कि उनका कोई सानी नहीं। वे बेवाक , ईमानदार व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बेमिसाल थे। पत्रकारों को उनसे प्रेरणा लेते हुए आत्मसात करना चाहिए। पत्रकार मनु यादव ने जनमोर्चा अखबार को लेकर बाबू शीतला सिंह के संघर्षों पर प्रकाश डाला। इस मौके पत्रकार मसीउज्जमा खान , प्राचार्य सुख राम यादव , आदित्य यादव , शफकत भाई , शिव मूरत यादव , राजकुमार यादव आदि ने हिस्सा लिया। लोगों ने सबसे पहले बाबू शीतला सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!