केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी – श्रेया वर्मा
1 min read
8,193 views
कर्ज माफी महिलाओं को एक लाख सहित तमाम योजनाएं इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र में
नवबगंज गोण्डा नगर के के जी यन मैरिज हाल में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया जिसमें गोंडा लोकसभा से प्रत्याशी श्रेया वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रही श्रेया ने कहा कि पीडीए गठबंधन बहुत मजबूती से लड़ रहा है तथा उसे प्रदेश के साथ-साथ देश में भारी समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी किसानों की समस्याएं अपनी चरम सीमा पर है गठबंधन कि सरकार बनते ही जो हमारे घोषणा पत्र हैं किसानों का कर्ज माफ महिलाओं के खाते में एक लाख रुपये जैसी घोषणाओं को तुरंत लागू किया जाएगा कार्यक्रम को लोकसभा प्रभारी के रूप में मनोज यादव विजय पासवान मस्तराम यादव डॉ शफीक अहमद दिनेश यादव त्रियुगी नारायण तिवारी सुधीर तिवारी एडवोकेट दुर्गा प्रसाद रामप्रकाश अब्दुल वहीद ने भी संबोधित किया वहीं का कार्यक्रम में सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
