नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जीआरपी बस्ती ने किया तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,720 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ।पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर डॉ0 अवधेश सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति/बस्तुओं की चेकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में थाना जीआरपी बस्ती की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.05.2024 को समय 17.30 बजे रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के प्लेटफार्म संख्या 02 से तीन शातिर चोर को 03 अदद चोरी की मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दो मोबाइल को चार दिन पहले रेलवे स्टेशन गोरखपुर से व एक मोबाइल को करीब 02 महीना पहले चलती ट्रेन से चोरी किये थे। चोरी किये गये मोबाइलों को बेचने के लिये रेलवे स्टेशन खलीलाबाद आये थे।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जीआरपी बस्ती पर मु०अ०स०- 11/2024 धारा 411/413/414 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी बस्ती अनुभाग गोरखपुर
महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी, हे0का0 बलवंत यादव, हे०का० मुकेश कुमार, का० विजय बाबू सोनी चौकी जीआरपी खलीलाबाद थाना जीआरपी बस्ती अनुभाग गोरखपुर, हे0का0 दिनेश यादव, हे0का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 राजेश वर्मा थाना जीआरपी बस्ती अनुभाग गोरखपुर आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!