नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बेलसर चौराहे पर कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी का हुआ भव्य स्वागत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 12,743 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह

गोंडा । बेलसर चौराहे पर कैसरगंज लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करण भूषण सिंह का सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर करण भूषण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने हम पर जो विश्वास जताया है वह आप सब कार्यकर्ताओं के बल पर अवश्य पूर्ण होगा। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र जैसे बिजली, पानी, सड़क निर्माण, चिकित्सा, आवास मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना,आदि के द्वारा जन-जन के बीच जो कार्य किया है उन्हीं कार्यों के बदौलत आप सब माननीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उसी कड़ी में कैसरगंज का चुनाव भी भारी मतों से जीता जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पिताजी के क्षेत्र के विकास कार्यों को हम सदैव आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि बेलसर क्षेत्र में भाजपा विगत 40 वर्षों से लगातार जीतती आ रही है इस बार सर्वाधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड बनेगा। नगर पंचायत बेलसर अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मोनू सिंह, सूरज सिंह, विनय सिंह, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र पांडेय एवं संजय सिंह, संतोष सिंह, सूर्य दत्त सिंह, शैलेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, मनीष सिंह लिटिल, सुरेंद्र यादव, निखिल सिंह, रामकुमार कसौधन, पवन कौशल, जितेंद्र सिंह, निक्की सिंह, अशोक कुमार, मो हनीफ, सलीम, मो शानू, चांद बाबू, अनिल चौरसिया, असगर अली, पिंटू बाबा, राघवेंद्र सिंह मन्ने चौहान, सौरभ पांडे राजेंद्र पांडेय, विकी कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!