पास्को एक्ट में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया कुर्की
1 min read
668 views
पास्को एक्ट मे फरार चल रहे आरोपी के घर पर, पुलिस ने चस्पा किया कुर्की
नोटिस
हुजूरपुर (युगनव टाइम्स लाइव ) बांसगांव निवासी आरोपी उमर पुत्र फहीम अपने गांव मे एक मदरसा चलाता है।मदरसे की एक नाबालिग लड़की के साथ वह कई महीनों से दुष्कृत्य करता रहा।लड़की अक्सर देर से घर पह़ुचती थी।एक दिन माता पिता ने कारण पूछा तो उसने अपने साथ शिक्षक द्वारा किए गये दुस्कृत्र के बारे मे बताया।माता पिता की तहरीर पर आरोपीके खिलाफ हूजूरपुर थाने मे धारा376 पास्को एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तब से आरोपी फरार चल रहा है।थानाध्यक्ष मिथिलेशकुमार राय ने बताया कि आज उसके घर पर क्रुकी नोटिस चस्पा कर गांव मे डुग्गी मुनादी कराकर अंतिम चेतावनी दे दी गई है।जल्द ही आरोपी पुलिस के कब्जे मे होगा।
