नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महा नवमी पर रुदापुर हनुमानगढ़ी मंदिर में भक्तों ने की पूजा आराधना,मेले का उठाया लुफ्त

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 13,421 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। ब्लॉक क्षेत्र के रुदापुर पंचायत स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र की अष्टमी व महा नवमी पर विशाल मेले का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र सहित जनपद के कोने-कोने से हजारों की संख्या में देवी भक्त शामिल हुए। भक्तों ने देवी के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री, प्रभु श्री राम व भगवान बजरंगबली का पूरे विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इस दौरान नवरात्रि व्रत रखने वाले श्रद्धालु नें मंदिर परिसर में यज्ञ अनुष्ठान के साथ कुंवारी कन्याओं का पूजन व भोज्य कराया। मंदिर के महंथ बलराम दास ने बताया कि चैत्र नवरात्रि की अष्टमी व महा नवमी तिथि पर मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन दशकों से होता चला आ रहा है। मेले में क्षेत्र सहित जनपद के कोने-कोने से माता रानी व भगवान बजरंगबली के भक्तगण शामिल होते हैं और माता की पूजा आराधना कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि का नौवा दिन भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा आराधना की जाती है। हिंदू धर्म में महा नवमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन कन्या पूजन भी कराया जाता है। कहा जाता है की मां सिद्धिदात्री की सच्चे मन और अनुशासन से पूजा करने पर व्यक्ति को 8 प्रकार की सिद्धियां प्राप्त हो सकती है, उसके साथ ही 9 तरह की निधियां भी मिल सकती है। देवी सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ग्रह, दोष, रोग, नकारात्मकता आदि का अंत होता है। मां सिद्धिदात्री की कृपा से व्यक्ति किसी अनहोनी का शिकार होने से बच जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!