जनपदीय पुलिस द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती व त्यौहार राम नवमी के दृष्टिगत अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पोस्टर पार्टी निकालकर मन्दिर-मस्जिद एवं संवेदनशील स्थानों में चलाया गया चेकिंग अभियान
1 min read
2,707 views
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा । पुलिस अधीक्षक गोंडा के आदेश के क्रम में व क्षेत्राधिकार मनकापुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 13/14.04.2024 की रात्रि में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती व त्यौहार रामनवमी के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा पोस्टर पार्टी निकालकर अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित मन्दिर-मस्जिद एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की गयी । आपस में सौहार्द बनाये रखने व अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी खबर की प्रमाणिकता जाने बिना शेयर न करने हेतु अपील किया गया । डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती व त्यौहार रामनवमी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर पर्याप्त सतर्कता रखी जा रही है टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मनकापुर संतोष कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी दतौली अभिषेक मिश्र हेड कांस्टेबल राकेश कनौजिया कांस्टेबल कमलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे
