नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उन्नतिशील अगेती प्रजाति के गन्ने की करें बुवाई : डा.आर.बी. राम 

1 min read

 3,502 views

 

नरसिंह नाथ मिश्रा
गोंडा। वसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु गन्ना विकास परिषद नवाबगंज के ग्राम धनेश्वर में उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल डॉ. आर.बी. राम व कुंदरखी चीनी मिल के यूनिट हेड पी.एन. सिंह ने किसान गोष्ठी कर गन्ना बुवाई की आधुनिक तकनीकि पर किसानों से विस्तार से चर्चा किया।
इस दौरान उन्होंने अस्वीकृत गन्ना प्रजाति सी.ओ.पी.के. 05191 तथा रेड रॉट से प्रभावित को. 0238 की बुवाई न करने की सलाह दी। उप गन्ना आयुक्त ने बीज बदलाव पर बल देते हुए गन्ने की नवीन स्वीकृत प्रजातियों जैसे- को. 0118, को. लख. 14201, को.शा. 17231, को.शा. 13235 तथा को. 15023 आदि की ही बुवाई करने की सलाह दी। गोष्ठी में कमल बहादुर सिंह, शिव शंकर वर्मा, राम अनुज वर्मा, जय प्रकाश सिंह , गुड्डू सिंह, अर्जुन वर्मा, पहलवान सिंह आदि किसान उपस्थित उपस्थित रहे ।इसके साथ ही उप गन्ना आयुक्त ने धनेश्वर ग्राम के कृषक दिनेश कुमार के सहफसली प्लॉट गन्ना व धनिया का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त नबाबगंज समिति क्षेत्र के ग्राम उदयपुर के किसान नीबू लाल के को. लख. 14201 प्रजाति के ट्रेंच विधि से बोए गए प्लॉट का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम बडेलिया के किसान शमसुल हक के पेड़ी प्लॉट, ग्राम कुरदा के अब्दुल समद के को. 0118 प्रजाति के पौधा एवं पेड़ी प्लॉट को देखा। इसी प्रकार ग्राम बंधवा के किसान कर्मवीर के गन्ना व खीरा के सहफसली प्लॉट का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के समय कुंदरखी चीनी मिल के ए.जी.एम. रमापति त्रिपाठी, फील्ड स्टाफ अभिषेक सिंह एवं अंकित सिंह उपस्थित रहे ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!