नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बीआरसी छपिया पर आठ शिक्षकों के सेवानिवृत्ति पर हुआ भव्य आयोजन,शिक्षकों को गीता व अंगवस्त्र देकर दी गई भावभीनी विदाई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,600 views

 

प्रदीप कुमार गुप्ता

मसकनवा गोंडा: मसकनवा स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र छपिया मुख्यालय पर सोमवार को शिक्षक विदाई सम्मान समारोह व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें शिक्षाक्षेत्र के कुल आठ शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।गयालाल यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र पाण्डेय व अध्यक्षता असगर अली ने किया।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं।अनिल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षक में शिक्षा की अलख जगाने की लालसा बनी रहती है।संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षक की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अहम रहती है।इन्हीं के प्रयासों से अनेक छात्र छात्राएं देश के महान सपूत बनते हैं।आलोक पाण्डेय व अरुण वर्मा ने कहा कि एक शिक्षक विद्यालय से सेवानिवृत होते हैं लेकिन घर और समाज से नहीं होते हैं।वक्ताओं ने शिक्षक की परिभाषा को ऐसे बयां किया जिसे सुनकर सेवानिवृत्त शिक्षक गदगद हो गए।कार्यक्रम को ऋषि तिवारी,किरण तिवारी,निधि,बलराम वर्मा,डॉ मनोज कुमार सिंह,जगन्नाथ त्रिपाठी,राज मंगल पांडेय,आनंद शंकर त्रिपाठी आदि शिक्षकों ने संबोधित किया।विदाई गीत रामतेज वर्मा ने प्रस्तुत किया।प्रह्लाद गुप्ता,राजेश पांडेय,ऋषि सहित ब्लाक के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

*शिक्षकों को गीता व अंगवस्त्र भेंट कर दी गई भावभीनी विदाई*।।

सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में शिवकुमारी देवी कंपोजिट विद्यालय बभनीखास,निशा पाण्डेय कंपोजिट विद्यालय रमदत्तपुर,शशिरानी कंपोजिट विद्यालय धानेपुर,धर्मराज शुक्ला जूनियर हाईस्कूल तेंदुआ रानीपुर,श्यामांतक मणि पांडेय कंपोजिट विद्यालय चुल्हीयारपुर,अवधेश कुमार जूनियर हाईस्कूल बहिराडीहा,कृष्णचंद्र मिश्रा जूनियर हाईस्कूल घनश्यामपुर,नीलम कंपोजिट विद्यालय भवाजितपुर शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!