नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

1 min read

 591 views

 

रिपोर्टर आशीष तिवारी

(नवाबगंज गोंडा)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को एक शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ गोनार्द हॉस्पिटल नवाबगंज की प्रबंध निदेशिका डा. राजश्री सिंह,और नगर पालिका अध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और उसके बाद दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 192 लोगों ने अपनी जांच के लिए पंजीकरण कराया। जांच के बाद उन्हें मुफ्त में जरूरत की दवाओं का वितरण किया गया । इस मौके पर मनोचिकित्सक डा. नूपुर पाल ने कहा लोगों को मानसिक रोगों के प्रति सजग रहने की सख्त जरूरत है। आज हर घर में कोई न कोई किसी भी कारण से तनाव में है। समस्या साधारण स्तर से शुरू होकर बाद में मानसिक रोग या पागलपन का रूप ले लेती है। मानसिक रोगों से बचने के लिए हमें जीवनशैली में सुधार और नियमित रूप से योग को अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन अधीक्षक डा. विनयेश त्रिपाठी ने किया। शिविर में बीडीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्रह्मकुमारी की रेखा दीदी, डा. देवेन्द्र सिंह, उमेश भारद्वाज, कमला मिश्रा, विपिन त्रिपाठी, बब्लू भारती, रज्जू सिंह, अशोक तिवारी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!