नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कंपोजिट विद्यालय मुजेड बेलसर में आज शिक्षक सम्मान समारोह,मेधावी छात्र अभिनंदन तथा प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,372 views

 

राकेश कुमार सिंह/ अशोक कुमार मिश्रा
मनकापुर गोंडा। कंपोजिट विद्यालय मुजेड में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद यादव तथा विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राम खेलावन सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष बेलसर प्रतिनिधि मोनू सिंह,सभासद राजेश कुमार सिंह,माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित तथा पुष्प अर्पित कर उद्घाटन किया। छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वर में सरस्वती वंदना तथा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक परमानंद पाठक, शिव प्रसाद, राम केवल तथा जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह को शाल प्रतीक चिन्ह तथा भगवत गीता देकर सम्मानित किया गया। साँस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्र छात्राओं द्वारा वर्तमान समय मे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा मोबाइल के प्रयोग के दुष्प्रभाव को रेखांकित करता नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही कक्षा 1 के बच्चों द्वारा गुरूजनों के प्रति सम्मान के भाव को प्रदर्शित नमन गीत के प्रस्तुतीकरण ने लोगों को भावविभोर कर दिया। कव्वाली,लोकगीत,राष्ट्रीय गीत तथा सामुहिक और एकल नृत्य की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों तथा अधिकारियों का मन मोह लिया।कार्यक्रम को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी,जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय तथा यूटा के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह तथा विजय कुमार चौहान ने सम्बोधित किया तथा मेधावी बच्चों और शिक्षकों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बधाई दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा सुहानी और रूबी तथा कृष्णा मौर्य को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय मुजेड के शिक्षकों प्रधानाध्यापक रामदीन,नरेन्द्र कुमार सिंह,डॉ जया सिंह,ज्योति चौहान, रश्मि शुक्ला सुनील कुमार तथा बीना सिंह व सुखराज के द्वारा अतुलनीय शिक्षण कार्य तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा ।उन्होंने उपस्थित संगठन पदाधिकारियों तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनके देयताओं का पूरा भुगतान एक साथ पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथियों में प्रान्तीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह,प्रान्तीय लेखाकार राजेश कुमार शुक्ल, संयुक्त मंत्री अमित पांडेय,मंत्री बेलसर यशवन्त पांडेय,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष शिव शंकर उपाध्याय, धर्मवीर,महिला उपाध्यक्ष अनुराधा पाठक, मंत्री शिक्षा मित्र संघ कृष्ण कुमार पांडेय,दीपक शुक्ला, संत बक्श सिंह,भोला नाथ सिंह,नरेन्द्र पांडेय,ज्ञानेन्द्र,आनंद प्रताप सिंह,विन्ध्याचल शुक्ल, राम गोपाल सिंह अनिल पांडेय,ए आर पी बेलसर राघवेन्द्र प्रताप सिंह,श्याम नरायन पांडेय, पुष्कर तिवारी तथा विकास खण्ड के गणमान्य अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!