नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

घर घर शिक्षा का दीप जलाओ , लड़का-लड़की सभी पढ़ाओ

1 min read

 4,590 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा । अधिवक्ता संघ मनकापुर के पूर्व अध्यक्ष एस डी पाण्डेय “एडवोकेट” द्वारा स्थापित विद्यालय श्री सर्वेश्वरी विद्यापीठ नट्वीरपुरम सोहाँस के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान व मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, रैली को संरक्षक हरि शंकर द्विवेदी व चौकी प्रभारी कहोबा शिव लखन सिंह द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली द्वारा लगभग 15 गांवों/मजरों का भ्रमण किया गया और अच्छे-अच्छे स्लोगनों से लोगों को जागरूक भी किया। बच्चों द्वारा रैली में भारत माता की जय का नारा लगाते हुए, स्लोगन बोला गया कि पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी दो घर की, घर-घर शिक्षा दीप जलाओ लड़का-लड़की सभी पढ़ाओ, हमें अपना विश्वास दो हम आसमाँ छू लेंगे, पहले मतदान फिर जलपान आदि। प्रबन्धक हरीश पाण्डेय द्वारा कहा गया कि समस्त बच्चों को शिक्षित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। चौकी प्रभारी शिव लखन सिंह ने कहा कि आप सभी निर्भीकता के साथ शांति पूर्ण तरीके से मतदान करें और लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करें। रैली में उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए हरि शंकर द्विवेदी ने कहा कि आप सभी बच्चे पूर्ण मनोयोग के साथ पढ़ाई करें और अनुशासित जीवन जियें। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार द्वारा विद्यालय के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा गया कि विद्यालय में वर्तमान में प्रवेश प्रारम्भ है आप सभी क्षेत्रवासी अपने पाल्य/पाल्या के उज्ज्वल भविष्य को सजाने/संवारने हेतु अविलम्ब विद्यालय में प्रवेश करवाएं। रैली का समापन विद्यालय में किया गया और सभी बच्चों को बाल भोज के अंतर्गत भोजन भी कराया गया। बच्चों द्वारा निकाली गई रैली का लोगों द्वारा बड़ी प्रशंसा भी की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पुरा छात्र/छात्रा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर हेड कांस्टेबल धनंजय सिंह, पं. दीपक मिश्रा, कुमार सनीश, एल पी मिश्रा, पूजा द्विवेदी, किरन यादव, प्रज्ञा पाण्डेय, ज्योति सविता, मुस्कान पाण्डेय, रेशमी मिश्रा, सुरभि आज़ाद, अन्तिमा मिश्रा, श्रीश, प्रभाकर आदि सहित अन्य गणमान्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार द्वारा सभी बच्चों सहित उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!