प्रा0वि0 भीखमपुरवा का बीएसए ने लिया जायजा, शिक्षकों के प्रयासों की सराहना
1 min read
3,768 views
सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक, गोण्डा।ब्लाक के चर्चित प्रावि0 भीखमपुरवा का बीएसए प्रेमचंद यादव ने शुक्रवार को जायजा लिया और वहाँ हुए तमाम कार्यो को देख प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र की उन्होंने सराहना की। विद्यालय के छत पर नवनिर्मित किचेन शेड व किचेन गार्डन को देख वह मंत्रमुग्ध हो गए। यहाँ लगी सब्जियों के हरे भरे पौधों का भी उन्होंने जायजा लिया। शिक्षण कक्ष में छात्रों से बोर्ड पर गणित के प्रश्नों का सही उत्तर पाकर शिक्षकों के प्रयासों की उन्होंने सराहना की। कक्षा एक के छात्र नैतिक ने एक सुर में सभी पच्हत्तर जिलों के नाम सुना डाले, कक्षा तीन की बबली ने गुणा व भाग के प्रश्नों को हल किया और कक्षा चार के अनुराग ने चौंतीस का पहाड़ा सुनाया। विद्यालय के भौतिक परिवेश व कक्षा कक्षों की मनमोहक पेंटिंग से बीएसए अत्यंत खुश दिखे। इस दौरान बीईओ उपेन्द्र त्रिपाठी, डीसी निर्माण विद्याभूषण मिश्र, प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र, सौरभ मिश्रा, रिंकू गिरी, मुनिशा वर्मा आदि मौजूद रहे।
