नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए अर्धसैनिक बल के साथ कौड़िया पुलिस में किया फ्लेग मार्च

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,656 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा। जनपद के थाना कौड़िया पुलिस ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव–2024, रमजान माह के दृष्टिगत जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अर्धसैनिक बल एवं पुलिस बल के साथ थाना कौड़िया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया । बताते चले पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार थाना कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के साथ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च किया । रूट मार्च के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव-2024, रमजान माह के दृष्टिगत आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने और त्योहार को शान्तिपूर्ण व भयमुक्त होकर संरक्षित वातावरण में त्यौहार को मनाने तथा अवांछनीय व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों में भय व्याप्त करने व आमजन मानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। लोकसभा चुनाव में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की गई तथा सभी को चुनावों में बढ-चढकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही अवगत कराया गया कि लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है तथा ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाये न फैलने दे, अफवाह फैलाने वाले तत्वो पर भी पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगों को बताया गया कि चुनावों के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले लोगो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान थाना कौड़िया प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ व अर्ध सैनिक बल ने रूट मार्च किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!