नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दबंगों ने युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,591 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक को पेड़ से बांधकर तालिबानी सजा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।युवक का आरोप है, कि उसे पेड़ से बांधकर कड़ी यातना दी गई। वहीं कुछ लोग मोबाइल से वीडियो तस्वीर भी बनाते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ताजा मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव सेखुई का है। यहां के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र खेमराज का गांव के ही कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद है। आरोप है, इसी बात को लेकर गांव के राम केवल, अखिलेश, दुर्गेश, रामविलास, रज्जन आदि ने अनिल को तालिबानी सजा देने की ठान ली।खबर है, मंगलवार की सुबह जब अनिल नित्य क्रिया के लिए घर से बाहर गया था तभी आरोपियों ने मिलकर अनिल को आम पेड़ में रस्सी से बांधकर उसे घोर यातनाएं देने के साथ लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी नें बताया कि 6 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।अन्य की तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!