जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सेमिनार का किया गया आयोजन
1 min read
4,078 views
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा! दिनांक 19/03/2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं गोंडा में प्राचार्य श्री अतुल कुमार तिवारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : अवसर और चुनौतियां विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ़ l तत्पश्चात प्राचार्य महोदय जी के द्वारा NEP 2020 के आवश्यता एवं महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों से आशा जताई कि सभी लोग इसमें उल्लिखित प्रावधानों से ध्यानपूर्वक परिचित होंगे तथा साथ ही शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने में आने वाली चुनौतियों के समाधान हेतु सक्रिय रूप से अपने दातित्वों का निर्वहन करेंगे ताकि हम लोग विकसित भारत के सपने को साकार कर सकें l कार्यक्रम की अगली कड़ी में संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अंशुमान शुक्ला जी के द्वारा में NEP 2020 के विभिन्न प्रविधानो के विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला l तदुपरांत प्रवक्ता श्री ज्ञान बहादुर जी ने NEP 2020 मे निहित भारतीय मूल्यों, संस्कृति एवं आदर्शो को पुनर्स्थापित करने की मूल भावना एवं प्रावधानों पर सार गर्भित एवं विस्तृत विचार प्रस्तुत किया l इसके पश्चात प्रवक्ता श्री ओमकार नाथ गुप्ता जी द्वारा शिक्षा नीति के आधारभूत सिद्धांतों, अवसरों एवं चुनौतियों एवं शिक्षक शिक्षा के विषय में विस्तारपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए l तत्पश्चात् सेमिनार के प्रभारी प्रवक्ता डॉ बीर बहादुर जी ने शिक्षा नीति में स्कूल शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु उपलब्ध अवसरों एवं चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया l कार्यक्रम के अंत में सेमिनार प्रभारी जी के द्वारा समस्त प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया l कार्यक्रम का संचालन श्री ज्ञान बहादुर जी ने किया l इस सेमिनार में संस्थान के प्रवक्ता श्री संदीप कुमार जी, श्रीमती रेनू राव जी , डॉ. सौमित्र सिंह सहित अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी और डी एल एड प्रशिक्षु उपस्थित रहे l इस सेमिनार में बेसिक शिक्षा विभाग के जनपद के विभिन्न विकासखंडों के सम्मानित शिक्षक -शिक्षिकाओं ने बढ़ -चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने विचार प्रस्तुत किए l
