थाना अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाए जायजा
1 min read
6,949 views
पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देशन में शुक्रवार शाम मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मय फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया लोकसभा चुनाव एवं त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देशन में मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार शाम मोतीगंज बाजार मोतीगंज पीपल तिराहा वह मोतीगंज रेलवे स्टेशन सहित आधा दर्जन स्थानों पर मय फोर्स के साथ पैदल गस्त किया तथा क्षेत्र वासियों से आने वाले आगामी त्यौहार होली तथा ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की और कहा कि लोकसभा का चुनाव करीब है सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें त्यौहार में तथा चुनाव में अगर कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा वह चाहे कोई भी हो और कितना पहुंच वाला क्यों ना हो वहीं क्षेत्र के लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की!
