नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जंगली जानवर के आतंक से गांव में दहशत हमले में अब तक चार घायल एक की हुई मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 675 views

*जंगली जानवर के आतंक से गाँव में मचा हाहाकार हमले मे चार घायल एक की हुई मौत।*

 

रिर्पोट. रमेश कुमार मिश्र…

 

तरबगंज गोण्डा।

तरबगंज थानाक्षेत्र के सिगहाभोज गाँव मे जंगली जानवर का आतंक जबरदस्त फैला हुआ है जिससे पूरे गाँव मे हाहाकार मचा हुआ है अबतक जंगली जानवर के हमले में चार लोग घायल हो चुके है जिसमे एक महिला की मौत हो चुकी है।

 

बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत सिगहाभोज गाँव में जंगली जानवर का आतंक जबरदस्त फैला हुआ है जो पिछले 15दिनो से ग्रामीणो पर हमलावर और लोग परेशान है शाम होते ही लोग घरो मे कैद हो जाते है अबतक के हमले में चार लोग घायल हो चुके है जिसमे एक महिला प्रेमावती की मौत हो गई है जो अपने मायके आई हुई थी और शाम को शौच के लिए बाहर गई थी जहाँ जंगली जानवर का शिकार हो गई जिन्हे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वही पदचिन्ह के सहारे गन्ने के खेत में बनविभाग द्वारा पिछले चार दिनो से पकड़ने के लिए पिजड़ा भी लगाया गया है लेकिन अभी तक किसी भी जानवर की लोकेशन नही मिल पाई है।

इस सम्बन्ध में पूछने पर बनक्षेत्राधिकारी तरबगंज जानकी प्रसाद गुप्ता ने बताया की कोई जानवर है जो लोगो के ऊपर हमले कर रहा है जिसे अभी तक देखा नही गया है पदचिन्ह के सहारे गन्ने के खेत में पिजड़ा लगाया गया है लेकिन जानवर अभी पकड़ से बाहर है पकड़ने का प्रयास लगातार जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!