नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रभारी निरीक्षक को सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई  

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,823 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह का तबादला कोतवाली करनैलगंज में इसी पद पर किया गया है। इनके स्थान पर प्रभारी मीडिया सेल विवेक त्रिवेदी को तैनात किया गया है। थाना परिसर मे बुधवार को सहकर्मियों के द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्टाफ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। लोगों ने श्री सिंह को फूल माला पहना कर व गिफ्ट देकर उनका स्वागत सम्मान किया एवं नम आंखों से विदाई दी। वरिष्ठ निरीक्षक अपराध रमाशंकर राय ने कहा कि श्री सिंह के साथ कार्य करके काफी अच्छा लगा और इनका पूरा सहयोग हम सबको बराबर मिला। यह एक ईमानदार अफसर के साथ- साथ एक सुलझे हुए इंसान है। कहा कि अपने से छोटे पुलिस पदाधिकारियों को भी हर काम में इन्होंने इज्जत बख्शा और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इनके द्वारा ड्यूटी के दौरान दिए गए योगदान को हम लोग हमेशा याद रखेंगे। विदाई समारोह में भावुक होते हुए श्री सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी स्टाफ को सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान अगर ड्यूटी के वक्त किसी बात से किसी का दिल दुखा हो तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। मौके पर वरिष्ठ निरीक्षक अपराध रामाशंकर राय, उप निरीक्षक टीएन तिवारी, कामेश्वर राय सहित स्टाफ के तमाम पुलिसकर्मी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!