नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रगतिशील किसानों को नेशनल पेस्ट सर्वेलेंस सिस्टम के विषय में प्रशिक्षित किया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,321 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा।भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीनस्थ गोरखपुर केंद्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र द्वारा एनपीएसएस ऐप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को इटियाथोक विकासखंड कार्यालय स्थित बैठक सभागार में किया गया। प्रभारी अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया, कि ऐप के माध्यम से फसलों में कीड़े व बीमारी का आई पी एम तकनीक से प्रबंधन कर किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है।केंद्र के वैज्ञानिक डाक्टर वसुराज कुंबर द्वारा एनपीएसएस ऐप में किसानों का पंजीकरण करवाया गया। केंद्र के अधिकारी मोनल कुमार सिंह द्वारा एनपीएसएस ऐप की वर्तमान में उपयोगिता एवं प्रासंगिकता के विषय में बताया। केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी डाक्टर वसु राज कुंबर ने भारत सरकार द्वारा तैयार किये गए एनपीएसएस ऐप के माध्यम से फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े व बीमारियों के पहचान के साथ-साथ किसानों को खेतो में ले जा जाकर डाटा फीडिंग कर व्यवहारिक ज्ञान दिया। केंद्र की अधिकारी सुश्री श्वेता ने लक्षण आधारित कीटों की पहचान के विषय में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में गोण्डा व बलरामपुर जनपद के अलग अलग विकासखंडों से 20 प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान बलरामपुर जनपद के सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा विकास वर्मा, जिला कृषि अधिकारी गोण्डा जेपी यादव व सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा मजहर हुसैन एवं केंद्र के वरिष्ठ कर्मचारी जेपी सिंह मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!