गोंडा के विकास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य करूंगी ———– श्रेया वर्मा
1 min read
5,591 views
प्रदीप कुमार गुप्ता
मसकनवा गोंडा:- गोंडा से समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी श्रेया वर्मा व राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह का मसकनवा में सपा नेता विक्की मिश्रा व पहलवान तिवारी की अध्यक्षता में तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।श्रेया वर्मा ने आए हुए लोगों से सहयोग की अपील की और कहा कि गोंडा के विकास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य करूंगी।राष्ट्रीय सचिव अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी में हर जात धर्म के लोगों का सम्मान है और गोंडा के विकास में किसी भी प्रकार की कमी का कसर नहीं रहेगा।स्वागत सभा में क्षेत्र के तमाम प्रधान, बीडीसी सहित हेमंत पाठक,अरुण प्रकाश वर्मा,गंगासागर जैसवाल,कारण मोहम्मद,अमरेश तिवारी ,अमित तिवारी, सुन्नू शुक्ला , जेपी यादव ,विजय यादव, राहुल यादव, श्याम बिहारी यादव, रामजन्म वर्मा, राहुल पांडे ,जमुना वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
