नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

15 मार्च तक मिलेंगे सर्वोदय विद्यालय के आवेदन फार्म सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु करें आवेदन . 27 मार्च को हो सकती है सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,738 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा ! जनपद के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा छ:, सात, आठ व नौ में प्रवेश हेतु 15 मार्च तक आवेदन पत्र मिलेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छह से नौ में रिक्त स्थानों में प्रवेश प्रारम्भ किया जाना है। उन्होंने बताया कि जेपी नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय विशम्भरपुर में कक्षा छ: के 70, कक्षा सात के 9, कक्षा आठ के 6 व कक्षा नौ की 16 सीट रिक्त है, साथ ही जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सकरौरा कर्नलगंज में कक्षा छ: की 70, कक्षा सात की 2, कक्षा आठ के 9 व कक्षा नौ की 12 सीट रिक्त है इसके अलावा जेपी नारायण सर्वोदय विद्यालय जेल रोड गोंडा में कक्षा छ: की 70 व कक्षा नौ की 12 सीट रिक्त है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय अधवा कार्यालय से प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र 15 मार्च की शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। प्रवेश हेतु परीक्षा 27 मार्च को प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा संबंधित विद्यालय में होगी विशेष जानकारी विद्यालय एवं कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!