बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
1 min read
4,183 views
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बक्स सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 सकुशल संचालित हो रही है। केंद्र व्यवस्थापक अजीत सिंह ने बताया कि दिनांक 27 फरवरी 2024 को प्रातः कालीन बेला में हाई स्कूल गणित विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 322 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 305 उपस्थित जबकि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट परिधान रचना एवं सजा विषय में कुल पंजीकृत 61 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 59 उपस्थित जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय बेला में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान परीक्षा में कुल पंजीकृत 31 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 29 उपस्थिति तथा 2 अनुपस्थित रहे जबकि इसी के साथ कॉमर्स विषय में पंजीकृत कुल एक परीक्षार्थी केंद्र पर उपस्थित रहा। इस दौरान हाई स्कूल गणित परीक्षा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने केंद्र का दौरा किया उन्होंने विद्यालय की पेयजल , प्रकाश एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार वर्मा के साथ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक साधना सिंह उपस्थिति रहीं ।
