नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सचदेवा एकेडमी के चार मेधावी छात्र चयनित।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,892 views

 

विद्यालय प्रबंधक को गायत्री परिवार के जिला संयोजक ने किया सम्मानित

नवाबगंज (गोंडा) विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में नगर के शिक्षण संस्थान सचदेवा एकेडमी के चार मेधावी छात्रों ने अपनी विधा का परचम लहराया। ज्ञान परीक्षा में सम्मिलित जिले भर के 13,486 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभागिता की, जिसमें नवाबगंज परिक्षेत्र के बारह विद्यालयों में सचदेवा एकेडमी के चार छात्रों ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया। ज्ञातव्य है कि हरिद्वार स्थित शांति निकेतन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में सम्मिलित सचदेवा एकेडमी के 46 छात्र-छात्राओं में से क्रमशः स्टैंडर्ड पांच के विशाल भारती, छः की माही सिंह,सात की तरूशी सिंह तथा स्टैंडर्ड आठ के ताबिश रज़ा ने सर्वोच्च श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। भारतीय ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ गोंडा के जिला संयोजक डॉ.अनूप श्रीवास्तव, जिला सचिव के.वी. श्रीवास्तव तथा तहसील संयोजक अशोक कुमार वर्मा की सरपरस्ती में आयोजित सम्मान समारोह में चयनित सचदेवा एकेडमी के चारों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। ज्ञान परीक्षा में हिस्सा लेने वाले शेष छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई की। तहसील संयोजक अशोक कुमार वर्मा ने विद्यालय के प्रबंध निदेशक सरदार सतपाल सिंह सचदेवा एवं प्रधानाचार्या तलत रिज़वी को शांति निकेतन की ओर से मासिक पुस्तिका अखंड ज्योति, वार्षिक कैलेंडर एवं डायरी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की कोआर्डिनेटर खुशनूद बानो, प्रवक्ता मनोज यादव,डाॅली द्विवेदी, कुसुम सिंह, सुश्री फातिमा बानो, सहित विद्यालय टीचर्स स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!