नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इटियाथोक- श्रीनगर मार्ग निर्माण की कवायद शुरू, जल्द मिलेगी सौगात

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,071 views

 

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक,गोंडा। बहुप्रतीक्षित इटियाथोक- बाबागंज सड़क मार्ग का निर्माण कार्य 52.89 करोड रुपए की अनुमानित लागत से किया जायेगा। 20 किलोमीटर लंबे सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।सड़क का निर्माण पंद्रह माह में पूरा कर लिया जाएगा।यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ने सोमवार को दी।उन्होंने कहा, यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।सड़क वर्तमान में बेहद जर्जर हालत में है।इस सड़क के निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे थे।उन्होंने बताया,कि मेहनौन के विधायक विनय कुमार द्विवेदी व गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह के अथक प्रयास से इस पथ निर्माण को स्वीकृत प्रदान की गई है,जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल है।उन्होंने बताया कि सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है।सड़क इटियाथोक विकासखंड के हरैया झूमन,परसिया बहोरी पुर,गोसेद्रपुर,अयाह, सदाशिव बाजार, मध्य नगर,मेहनौन,बिहुरी समेत सैकड़ो गांवों को जोड़ने का कार्य करेगी।सड़क के निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास जल्द ही जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!